ठहर ठहर के मिरा इंतिज़ार करता चल - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

ग़ुलाम मुर्तज़ा राहीग़ुलाम मुर्तज़ा राही

3 min read · 12.4K reads

ठहर ठहर के मिरा इंतिज़ार करता चल
ये सख़्त-राह भी अब इख़्तियार करता चल

सफ़र की रात है हर गाम एहतियात बरत
पलट पलट के अंधेरों पे वार करता चल

लिए जा काम तू अपनी फ़िराख़-दस्ती से
क़दम क़दम पे मुझे ज़ेर-ए-बार करता चल

इधर उधर जो खड़े हो गए हैं तेरे लिए
उन्हें भी अपने सफ़र में शुमार करता चल

किसी ठिकाने पे तुझ को अगर पहुँचना है
तो नक़्श-ए-पा को मिरे ए‘तिबार करता चल
ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
About the poet

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

  1. आगे आगे शर फैलाता जाता हूँ - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    आगे आगे शर फैलाता जाता हूँपीछे पीछे अपनी ख़ैर मनाता हूँ

    12.4K reads
  2. बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी सेकितना अर्ज़ां हुआ मैं अपनी फ़रावानी से

    12.4K reads
  3. झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोई - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोईदबी है जैसे ख़ाकिस्तर में चिंगारी सी होई

    12.4K reads
  4. जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरहतो फिर गुज़र भी गए सानेहात अच्छी तरह

    12.4K reads
  5. कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाए - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाएकि अपने हक़ में भी हमवार हो लिया जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like