कविता से कोई नहीं डरता - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

6 min read · 12.4K reads

किसी काम के नहीं होते कवि
बिजली का उड़ जाये फ्यूज तो
फ्यूज बाँधना नहीं आता
नल टपकता हो तो
टपकता रहे रात भर

चाहे कितने ही कला-प्रेमी हों
एक तस्वीर तरीके से नहीं
लगा सकते कमरे में

कुछ नहीं समझते कवि
पेड़ पौधों और फूलों के
विषय में खूब बात करते है
छाँट नहीं सकते
अच्छी तुरई और टिंडे
जब देखो उठा लाते है
गले हुए केले और आम

वे नमक पर लिखते है कविता
दाल में कम हो नमक तो
उन्हें महसूस नहीं होता

रोटी पर लिखते है कविता
रोटी कमाना नहीं आता
वे प्रेम पर लिखते है कविता
प्रेम जताना नहीं आता

कवियों का हो जाए ट्रांसफर
तो घूमते रहते है सचिवालय में
जब तब सुरक्षा-कर्मचारी
बाहर कर देता है
प्रशासनिक अधिकारी
मिलने का समय नहीं देते

कौन पूछता है कवियों को
अच्छे पद पर हो तो बात और है
कविता से कोई नहीं डरता

कविता लिखते है
अपने आसपास के परिवेश पर
प्रकाशित होते है सुदूर पत्रिकाओं में
अपने शहर में भी
उन्हें कोई नहीं जानता
अपने घर में भी उन्हें
कोई नहीं मानता

कवियों को तो होना चाहिए
संत-फ़कीर
कवियों को होना चाहिए
निराला-कबीर
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like