मैं हूँ अपराधी किस प्रकार - गोपालशरण सिंह

गोपालशरण सिंहगोपालशरण सिंह1 Sept 1891 – 2 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

मैं हूँ अपराधी किस प्रकार?

सुन कर प्राणों के प्रेम – गीत,
निज कंपित अधरों से सभीत।
मैंने पूछा था एक बार,
है कितना मुझसे तुम्हें प्यार?

मैं हूँ अपराधी किस प्रकार?

हो गये विश्व के नयन लाल,
कंप गया धरातल भी विशाल।
अधरों में मधु – प्रेमोपहार,
कर लिया स्पर्श था एक बार।

मैं हूँ अपराधी किस प्रकार?

कर उठे गगन में मेघ धोष,
जग ने भी मुझको दिया दोष।
सपने में केवल एक बार,
कर ली थी मैंने आँख चार।

मैं हूँ अपराधी किस प्रकार?
गोपालशरण सिंह
About the poet

गोपालशरण सिंह

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like