प्रतिनिधि - गोपालशरण सिंह

गोपालशरण सिंहगोपालशरण सिंह1 Sept 1891 – 2 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

देव ! तुम्हारे पास ।
दिन दुखी जन का प्रतिनिधि बन,
आया था यह दास ।

लाया था उपहार रूप में,
केवल दुख निःश्वास ।
पर आशा भी रही चित्त में
और रहा विश्वास ।

किन्तु तुम्हारी दशा देखकर,
मन हो गया हताश ।
जग की व्यथा-कथा सुनने का
तुम्हें नहीं अवकाश ।

(ज्योतिष्मती काव्य-संग्रह से)
गोपालशरण सिंह
About the poet

गोपालशरण सिंह

View profile & all 9 Poems / Stories