मौत और घसियारा - गोपालबाई

गोपालबाईगोपालबाई

5 min read · 12.3K reads

किसी गाँव में इक घसियारा रहता था किसमत का मारा।
बेटे-बेटी जोड़ू जाता। कोई न थे, अल्ला से नाता॥
पर जब पापी पेट न माना। उसने घास छोलना ठाना।
ठीक दुपहरी जेठ महीना। सिर से पावों बहा पसीना॥
बुड्ढा लगा खोदने घास। हाय पेट यह तेरे त्रास।
खोद-खोदकर बोझ बनाया। थोड़ी दूर उसे ले आया॥
पर जब थककर हुआ बेहाल। बोझ पटक रोया तत्काल।
होकर दुखी लगा चिल्लाने। ‘‘मौत गयी तू कहाँ, न जाने॥
अरी मौत तू आजा-आजा। मुझ पर ज़रा रहम तू खाजा।
दया मौत को उस पर आई उसने अपनी शकल दिखाई॥
बोली- ‘‘बुड्ढे! कहो क्या कहता। क्यों नहीं कर्म-भोग तू सहता’’॥
आगे देख मौत घसियारा। सिटपिटाय रह गया बिचारा।
पर फिर बोला सोच-बिचार। ‘‘देवी तुम्हीं जगत्-आधार॥
बड़ी कृपा की तुमने मात। मुझ बूढ़े की सुन ली बात।
मैंने इसको कष्ट दिया है। बोझ घास का बाँध लिया है॥
फिर मुझसे नहिं जाय उठाया। इससे माता तुम्हें बुलाया।
आप लगा दे नेक सहारा। इतना ही बस काम हमारा’’॥
गोपालबाई
About the poet

गोपालबाई

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य