ये समय रीता घड़ा है - गीता पंडित

गीता पंडितगीता पंडित15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

कामना कि
चौखटों को
लाँघकर कैसा खडा है
ये समय रीता घड़ा है

स्वप्न श्वासों
की स्लेटों
पर लिखा हर गीत है
बैठकों में नयन की कब
स्वप्न बिन संगीत है

देख सपनों
को चुराकर
नयन में मोती जड़ा है

झूठ का परचम
बना वह
झूठ को सच कह रहा
आज सत्ता कि नदी में
नग्न होकर
बह रहा

वो धंसाता
है धरा को
स्वयं भी औंधा पड़ा है।
गीता पंडित
About the poet

गीता पंडित

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like