सुनो कतारें डरी हुई हैं - गीता पंडित

गीता पंडितगीता पंडित15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

समय बाज है
झपट रहा है
जन के हाथों से रोटी
संसद शोर मचाती लेकिन
खेल रही
अपनी गोटी

सुनो कतारें डरी हुई हैं
देख भूख को
खड़े हुए
नोट गुलाबी सहमें से हैं
अभी बेंक में पड़े हुए

नब्बे पार
उमरिया काँपे
सपनों की हो गयी खोटी

दुल्हन की चूनर
रूठी को
देख पिता का दिल रूठे
नोट पुराने तोड़ रहे दम
घरबर का
सपना टूटे

ड्योढी रोती
जार-जार है
महंदी की अखियाँ छोटी।
संसद शोर
मचाती लेकिन
खेल रही अपनी गोटी।
गीता पंडित
About the poet

गीता पंडित

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like