स्कूल - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

आँखों का तारा स्कूल,
अपना तो न्यारा स्कूल ।

ज्ञान बाँटता बच्चों को नित,
कभी नहीं हारा स्कूल ।

छुट्टी के दिन रहे अकेला,
हाँ, तब बेचारा स्कूल ।

जैसे मां को मैं प्यारा हूँ,
मुझको है प्यारा स्कूल ।

आँखों का तारा स्कूल ।
अपना तो न्यारा स्कूल ।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like