पेड़ - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

हरे-भरे मतवाले पेड़,
हम सबके रखवाले पेड़ ।

रंग-बिरंगे फूलों के संग,
लदे हुए फल वाले पेड़ ।

हमको मत काटो कहते हैं,
वर्षा लाने वाले पेड़ ।

पत्थर खाकर फल देते हैं,
देखो ये दिलवाले पेड़ ।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like