एक हमारा देश - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

तरह-तरह के रंग-रूप हैं,
तरह-तरह के वेश ।
लेकिन सब हैं भाई-भाई,
एक हमारा देश ।।

धर्म और भाषा के झगड़े,
अरे कौन फैलाता ।
पूछ रही है दुखी हृदय से,
अपनी भारत माता ।
क्यों बेटे ही अपनी माँ को,
पहुँचाते हैं क्लेश ।।

आज़ादी की आन की रक्षा,
करना अपना कर्म ।
देश हमारा सबसे पहले,
देश हमारा धर्म ।
वीर शहीदों का है भाई,
यही अमर सन्देश ।।

घऱ-घर अलख जगाना है,
लोगों को समझाना है ।
ऊँच-नीच के भेदभाव को,
मिलकर आज मिटाना है ।
‘बापू’ की इस भावना को,
मत पहुँचाओ ठेस ।।

तरह-तरह के रंग रूप हैं
तरह-तरह के वेश ।
लेकिन सब हैं भाई-भाई,
एक हमारा देश ।।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी