भूले हुओं का गीत - गिरिजाकुमार माथुर

गिरिजाकुमार माथुरगिरिजाकुमार माथुर22 Sept 1919

2 min read · 12.4K reads

बरसों के बाद कभी
हम तुम यदि मिलें कहीं
देखें कुछ परिचित से
लेकिन पहिचानें ना

याद भी न आए नाम
रूप रंग, काम, धाम
सोचें
यह संभव है
पर, मन में मानें ना

हो न याद, एक बार
आया तूफ़ान, ज्‍वार
बन्‍द मिटे पृष्‍ठों को
पढ़ने की ठानें ना

बातें जो साथ हुईं
बातों के साथ गईं
आँखें जो मिली रहीं
उनको भी जानें ना ।
गिरिजाकुमार माथुर
About the poet

गिरिजाकुमार माथुर

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like