सांई अवसर के परे - गिरिधर

गिरिधरगिरिधर

2 min read · 12.4K reads

सांई अवसर के परे, को न सहै दु:ख द्वंद।
जाय बिकाने डोम घर, वै राजा हरिचंद॥

वै राजा हरिचंद, करैं मरघट रखवारी।
धरे तपस्वी वेष, फिरै अर्जुन बलधारी॥

कह गिरिधर कविराय, तपै वह भीम रसोई।
को न करै घटि काम, परे अवसर के साई॥

गिरिधर
About the poet

गिरिधर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like