राष्ट्रीय गान - गिरिधर शर्मा नवरत्न

गिरिधर शर्मा नवरत्नगिरिधर शर्मा नवरत्न

2 min read · 12.4K reads

यहीं हिमालय-सा पहाड़ है, यहीं गंग की धारा है,
जमुना लहराती है सुंदर, भारत कितना प्यारा है!
फल-फूलों से भरी भूमि है खेतों में हरियाली है,
आमों की डालों पर बैठी गाती कोयल काली है!
बच्चो! माँ ने पाल पोसकर तुमको बड़ा बनाया है,
लेकिन यह मत भूलो तुमने अन्न कहाँ का खाया है!
तुमने पानी पिया कहाँ का, खेले मिट्टी में किसकी?
पले हवा में किसकी बोलो, बच्चो! प्यारे भारत की!
गिरिधर शर्मा नवरत्न
About the poet

गिरिधर शर्मा नवरत्न

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like