चक्र-2 - गिरधर राठी

गिरधर राठीगिरधर राठी13 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

हेमन्ती भोर एक जादू की पुड़िया है।

सागर के फेन से बना हुआ बदन इस का,
जंगल की चकित-भ्रमित हरिणी का मन इस का
यह तो एक सोती-जागती हुई गुड़िया है।

कोहरे की झील बीच नाव-सा नगर डोले
दरपन-सा घर डोले काँच की डगर डोले,
धूल है कि छोड़ गई उर्वशी चुनरिया है।

ताल औ तलैया हैं जल रहीं अँगीठी-सी
नदी है कि ठहर गई एक नज़र मीठी-सी
घाट-घाट साज रही रूप की नज़रिया है।
जादू की पुड़िया है-
हेमन्ती भोर एक जादू की पुड़िया है।
गिरधर राठी
About the poet

गिरधर राठी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like