स्वर्ग के बच्चे

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

 

स्वर्ग के बच्चे पैदा नहीं होते 
इसलिए वे ज़िंदा रहते हैं हमेशा 
सृष्टि के हिमशिखरों पर
वे कहीं नहीं जाते इसलिए उन्हें कभी 
वापस नहीं लौटना होता
वे सूरज की तरह अचल और प्रकाशमान हैं 

स्वर्ग के बच्चे हर कष्ट को 
अपने जादुई स्पर्श से ख़ुशी में बदल देते हैं 
मुझे भरोसा है कि एक दिन वे 
अपने जादुई लिबासों में 
इस धरती पर उतरेंगे 
और धरती के सारे कष्ट हर लेंगे।

झाम्ट्से गटसल चिल्ड्रेन्स कम्युनिटी, लुमला, तवांग के बच्चों के लिए

घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like