महानगर में प्यार की जगह

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

मैं उसे लेकर पूरे महानगर में घूमा

लेकिन कहीं कोई ऐसी जगह नहीं थी

जहाँ मैं उसे प्यार कर सकता

हम जहाँ भी जाते

एक छाया हमारे पीछे दम साधे चुपचाप चलती रहती

हम जिस दरख़्त के नीचे खड़े होते

उसपर वह एक चमगादड़ की तरह लटक जाती

हम जिस बेंच पर बैठते वह उसके नीचे पसर जाती

किसी बंद कमरे में पहुँचते तो वह

हमारी हथेलियों और माथे पर

पसीना बनकर फिसलने लगती

कितना अजीब है यह समय

कि इतने बड़े महानगर में

प्यार करने के लिए एक भी जगह नहीं?

घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like