देह का संगीत

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

देह के प्रहरी तुम्हारे होंठ

जिनके तले सो रही है

तुम्हारी गहरी नीली आत्मा वाली देह

मैं रात भर पड़ा रहता हूँ

तुम्हारे होंठ के द्वार पर

रात भर सुनता हूँ तुम्हारी देह का संगीत

मैं अपनी आत्मा के पैरों को

अपनी पसलियों में सिकोड़ कर

ऊँघता रहता हूँ रात भर

मैं प्रतीक्षा करता हूँ

अनंत काल से

एक द्वार के खुलने की।

घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like