आज दिल के उदास कागज़ पर - घनश्याम चन्द्र गुप्त

घनश्याम चन्द्र गुप्तघनश्याम चन्द्र गुप्त2 Sept 1946

7 min read · 12.4K reads

आज दिल के उदास कागज़ पर

आज दिल के उदास कागज़ पर
एक मज़बूर लेखनी स्थिर है
एक नुक़्ते पे टिक गई किस्मत
कह रही है उदास कागज़ से
भाग्य-रेखा नहीं खिंचेगी अब
मुस्कुराहट नहीं दिखेगी अब
एक चेहरा उभर रहा था जो
फिर से कागज़ में डूब जाता है
रात-दिन एक ही फसाने से
आदमी ऊब-ऊब जाता है

मैंने जो रंग घोल रक्खे थे
सब तराजू में तोल रक्खे थे
रंग फीके से पड़ गये हैं अब
एक तमाचा सा जड़ गये हैं सब
तर्क, विश्वास, तथ्य, तरुणाई
इनके चेहरे बिगड़ गये हैं सब
सच वही है जो सामने आया
सच वही है जो अन्त में पाया
घुप अंधेरे में एक साया सा
छुप गया वो भी किसी माया सा
और दिल के उदास कागज़ पर
उसकी परछाइयां उभरती हैं
मेरे नाकिस ज़मीर की नज़रें
उसको पहचानने से डरती हैं

मुझको मालूम था कुरेदेंगे
मेरे नाखुन पुरानी यादों के
उन सभी नामुराद ज़ख्मों को
जो भरे भी तो भर नहीं पाये
जो हरे हैं, जो मर नहीं पाये
जो न सूखे, न आज रिसते हैं
जो मेरी रूह में भी बसते हैं
ले के मुट्ठी में मुझे कसते हैं
मेरी बेचारगी पे हँसते हैं
ज़ख्म यूं दोस्ती निभायेंगे
ज़ख्म ये मेरे साथ जायेंगे

और दिल के उदास कागज़ पर
नज़्म अफसुर्दा लिखी जायेगी
जब लिखी जायेगी कहानी ये
खुल के बेपर्दा लिखी जायेगी

- घनश्याम
२८ अप्रैल २०१३

ई-कविता पर अप्रैल २०१३ उत्तरार्द्ध वाक्यांश पूर्ति हेतु प्रेषित
घनश्याम चन्द्र गुप्त
About the poet

घनश्याम चन्द्र गुप्त

View profile & all 12 Poems / Stories

More from घनश्याम चन्द्र गुप्त

  1. तुम असीम - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    रूप तुम्हारा, गंध तुम्हारी, मेरा तो बस स्पर्श मात्र हैलक्ष्य तुम्हारा, प्राप्ति तुम्हारी, मेरा तो संघर्ष मात्र है

    12.4K reads
  2. समोसे - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    बहुत बढ़ाते प्यार समोसेखा लो, खा लो यार समोसे

    12.4K reads
  3. अर्द्ध-उन्मीलित नयन - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहतेअधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

    12.4K reads
  4. मुझे आपसे प्यार हो गया - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आप से प्यार हो गयामुझे आप से प्यार हो गया

    12.4K reads
  5. मुझे आपसे प्यार नहीं है - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आपसे प्यार नहीं हैमुझे आपसे प्यार नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like