होरी के मदमाते आए - घनानंद

घनानंदघनानंद

2 min read · 12.4K reads

(राग रामकली)

होरी के मदमाते आए, लागै हो मोहन मोहिं सुहाए ।
चतुर खिलारिन बस करि पाए, खेलि-खेल सब रैन जगाए ॥
दृग अनुराग गुलाल भराए, अंग-अंग बहु रंग रचाए ।
अबीर-कुमकुमा केसरि लैकै, चोबा की बहु कींच मचाए ॥
जिहिं जाने तिहिं पकरि नँचाए, सरबस फगुवा दै मुकराए ।
’आनँदघन’ रस बरसि सिराए, भली करी हम ही पै छाए ॥
घनानंद
About the poet

घनानंद

View profile & all 121 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like