इस बात को वैसे तो छुपाया न गया है - गौतम राजरिशी

गौतम राजऋषिगौतम राजऋषि10 Sept 1975

4 min read · 12.4K reads

इस बात को वैसे तो छुपाया न गया है
सबको ये मगर राज़ बताया न गया है

पर्दे की कहानी है ये पर्दे की ज़ुबानी
बस इसलिए पर्दे को उठाया न गया है

हैं भेद कई अब भी छुपे क़ैद रपट में
कुछ नाम थे शामिल सो दिखाया न गया है

अम्बर की ये साजिश है अजब, चाँद के बदले
दूजे किसी सूरज को उगाया न गया है

हर्फ़ो की ज़ुबानी हो बयां कैसे वो क़िस्सा
लिक्खा न गया है जो सुनाया न गया है

कुछ अहले-ज़ुबां आए तो हैं देने गवाही
आँखों से मगर खौफ़ का साया न गया है

ये रात है नाराज़ जो देखा कि हवा से
दो-एक चरागों को बुझाया न गया है



(लफ़्ज़ सितम्बर-नवम्बर 2011, समावर्तन जुलाई 2014 रेखांकित)
गौतम राजऋषि
About the poet

गौतम राजऋषि

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय