हक़ीक़तों से कभी इंहिराफ़ मत कीजे - गौहर उस्मानी

गौहर उस्मानीगौहर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

हक़ीक़तों से कभी इंहिराफ़ मत कीजे
क़ुसूर जिस का हो उस को मुआफ़ मत कीजे

किसी बुज़ुर्ग के चेहरे पे कुछ नहीं लिक्खा
अदब तो कीजिए उस का तवाफ़ मत कीजे

ख़ता हो आप की तो कीजिए इसे तस्लीम
ख़ता न हो तो कभी एतिराफ़ मत कीजे

मुआहिदा हो तअल्लुक़ हो इंकिसारी हो
कभी मिज़ाज के अपने ख़िलाफ़ मत कीजे

वो घर का राज़ हो या दोस्तों की बातें हों
किसी पे उन का कभी इंकिशाफ़ मत कीजे

ग़ज़ल इशारों किनायों का नाम है गौहर
ग़ज़ल में बात कोई साफ़ साफ़ मत कीजे
गौहर उस्मानी
About the poet

गौहर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from गौहर उस्मानी

  1. मंसूर उस्मानी

    न समझो बुझ चुकी है आग, गर शोला न दिखता हैदबी होती है चिंगारी, धुआँ जब तक भी उठता है

    12.4K reads
  2. वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं - गौहर उस्मानी

    वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैंजो अपने साथ किताबे-मुबीन रखते हैं

    12.4K reads
  3. आख़िरश बच न सका आग लगाने वाला - गौहर उस्मानी

    आख़िरश बच न सका आग लगाने वालाजल गया ख़ुद भी नशेमन को जलाने वाला

    12.4K reads
  4. तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगे - गौहर उस्मानी

    तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगेज़िंदगी हम तुझे रुस्वा नहीं होने देंगे

    12.4K reads
  5. ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे - गौहर उस्मानी

    ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न देज़िंदगी दे मगर अज़ाब न दे

    12.4K reads