वर्दी में - गणेश पाण्डेय

गणेश पाण्डेयगणेश पाण्डेय13 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

कई थीं
ड्यूटी पर थीं
कुछ तो बिल्कुल नई थीं

अँट नहीं पा रही थीं वर्दी में
आधा बाहर थीं आधा भीतर थीं ।

एक की खुली रह गई थी खिड़की
दूसरी ने औटाया नहीं था दूध
झगड़कर चला गया था तीसरी का मरद
चौथी का बीमार था बच्चा कई दिनों से
पाँचवीं जो कुछ ज़्यादा ही नई थी
गपशप करते जवानों के बीच
चुप-चुप थी

छठीं को कहीं दिखने जाना था
सातवीं का नाराज़ था प्रेमी
रह-रह कर फाड़ देना चाहता था
उसकी वर्दी ।
गणेश पाण्डेय
About the poet

गणेश पाण्डेय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like