ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिए - गणेश गम्भीर

गणेश गम्भीरगणेश गम्भीर

3 min read · 12.4K reads

ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिये,
फिर ज़ख्मे दिल के वास्ते मलहम तलाशिये!

फसले तबाह करता है रोना फिजूल का,
रोना है गर तो बढियाँ सा मौसम तलाशिये!

साया भी अपना साथ नहीं देता है सदा,
कैसे कहूँ मैं आपसे हमदम तलाशिये !

इंसानियत का कुम्भ लगे जिसके तट के पास,
रोटी का भूख से वही संगम तलाशिये!

बदलाव के जुलूस से मत दूर भागिए,
आते हुए ज़माने का परचम तलाशिये!

किसके लहू का जोश शहर कि रंगों में है,
आखें हैं आज गाँव कि क्यों नम, तलाशिये!
गणेश गम्भीर
About the poet

गणेश गम्भीर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like