शम्अ-रू आशिक़ को अपने यूँ जलाना चाहिए

ग़मगीन देहलवीग़मगीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

शम्अ-रू आशिक़ को अपने यूँ जलाना चाहिए

कुछ हँसाना चाहिए और कुछ रुलाना चाहिए

ज़िंदगी क्यूँकर कटे बे-शग़ल इस पीरी में आह

तुम को अब उस नौजवाँ से दिल लगाना चाहिए

इस मैं सब राज़-ए-निहाँ हो जाएँगे हम पर अयाँ

फिर उसे इक बार घर अपने बुलाना चाहिए

फिर ये मुमकिन है कि मेरे पास तू इक दम रहे

कुछ न कुछ ऐ यार बस तुझ को बहाना चाहिए

गो बहुत होशियार आशिक़ ऐ परी-रू हैं तिरे

लेकिन उन में एक 'ग़मगीं' सा दिवाना चाहिए

ग़मगीन देहलवी
About the poet

ग़मगीन देहलवी

उपनाम : ''गमगीन''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like