नुक्‌तह-चीं है ग़म-ए दिल उस को सुनाए न बने - ग़ालिब

ग़ालिबग़ालिब27 Sept 1797 – 15 Sept 1869

4 min read · 12.4K reads

 नुक्‌तह-चीं है ग़म-ए दिल उस को सुनाए न बने
क्‌या बने बात जहां बात बनाए न बने

मैं बुलाता तो हूं उस को मगर अय जज़्‌बह-ए दिल
उस पह बन जाए कुछ ऐसी कि बिन आए न बने

खेल सम्‌झा है कहीं छोड़ न दे भूल न जाए
काश यूं भी हो कि बिन मेरे सताए न बने

ग़ैर फिर्‌ता है लिये यूं तिरे ख़त को कि अगर
कोई पूछे कि यह क्‌या है तो छुपाए न बने

इस नज़ाकत का बुरा हो वह भले हैं तो क्‌या
हाथ आवें तो उंहें हाथ लगाए न बने

कह सके कौन कि यह जल्‌वह-गरी किस की है
पर्‌दह छोड़ा है वह उस ने कि उठाए न बने

मौत की राह न देखूं कि बिन आए न रहे
तुम को चाहूं कि न आओ तो बुलाए न बने

बोझ वह सर से गिरा है कि उठाए न उठे
काम वह आन पड़ा है कि बनाए न बने

`इश्‌क़ पर ज़ोर नहीं है यह वह आतिश ग़ालिब
कि लगाए न लगे और बुझाए न बने

[1]
ग़ालिब
About the poet

ग़ालिब

View profile & all 75 Poems / Stories

More from ग़ालिब

  1. दीवाने-ग़ालिब - ग़ालिब

    कभी गुमान कभी ए’तिबार बन के रहादयार-ए-चश्म मे वो इंतिज़ार बन के रहा

    12.4K reads
  2. अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइना - ग़ालिब

    अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइनातूती को शश जिहत से मुक़ाबिल है आइना

    12.4K reads
  3. अपना अहवाल-ए-दिल-ए-ज़ार कहूँ - ग़ालिब

    ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार [1]होताअगर और जीते रहते यही इन्तज़ार होता

    12.4K reads
  4. अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक ने - ग़ालिब

    अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक नेजिन लोगों की थी दर-ख़ुर-ए-अक़्द-ए-गुहर अंगुश्त

    12.4K reads
  5. असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैं - ग़ालिब

    असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैंकि है सर-पंजा-ए-मिज़्गान-ए-आहू पुश्त-ख़ार अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like