नवेदे-अम्न है बेदादे दोस्त जाँ के लिए - ग़ालिब

ग़ालिबग़ालिब27 Sept 1797 – 15 Sept 1869

7 min read · 12.4K reads

नवेदे-अम्न[1]है बेदादे दोस्त[2]जाँ के लिए
रही न तर्ज़े-सितम[3]कोई आसमाँ के लिए

बला से गर मिज़्गाँ-ए-यार[4]तश्ना-ए-ख़ूँ[5]है
रखूँ कुछ अपनी भी मि़ज़्गाँने-ख़ूँफ़िशाँ[6]के लिए

वो ज़िन्दा हम हैं कि हैं रूशनासे-ख़ल्क़[7]- ए -ख़िज्र[8]
न तुम कि चोर बने उम्रे-जाविदाँ[9]के लिए

रहा बला में भी मैं मुब्तिला-ए-आफ़ते-रश्क[10]
बला-ए-जाँ[11]है अदा तेरी इक जहाँ, के लिए

फ़लक न दूर रख उससे मुझे, कि मैं ही नहीं
दराज़-ए-दस्ती-ए-क़ातिल[12]के इम्तिहाँ के लिए

मिसाल यह मेरी कोशिश की है कि मुर्ग़े-असीर[13]
सरे क़फ़स[14]में फ़राहम[15]ख़स[16]आशियाँ [17]के लिए

गदा[18]समझ के वो चुप था मेरी जो शामत आए
उठा और उठ के क़दम, मैंने पासबाँ के लिए

बक़द्रे-शौक़[19]नहीं ज़र्फ़े-तंगना-ए-ग़ज़ल[20]
कुछ और चाहिए वुसअत[21]मेरे बयाँ[22]के लिए

दिया है ख़ल्क[23]को भी ता उसे नज़र न लगे
बना है ऐश तजम्मल हुसैन ख़ाँ[24]के लिए

ज़बाँ पे बारे-ख़ुदाया ये किसका नाम आया
कि मेरे नुत्क़ [25]ने बोसे मेरी ज़ुबाँ के लिए

नसीरे-दौलत-ओ-दीं[26]और मुईने-मिल्लत-ओ-मुल्क़[27]
बना है चर्ख़े-बरीं[28]जिसके आस्ताँ[29]के लिए

ज़माना अह्द[30]में उसके है मह्वे आराइश[31]
बनेंगे और सितारे अब आसमाँ के लिए

वरक़[32]तमाम हुआ और मदह[33]बाक़ी है
सफ़ीना[34]चाहिए इस बह्रे- बेक़राँ[35]के लिए

अदा-ए-ख़ास[36]से ‘ग़ालिब’ हुआ है नुक़्ता-सरा[37]
सला-ए-आम[38]है याराने-नुक़्ता-दाँ[39]के लिए
ग़ालिब
About the poet

ग़ालिब

View profile & all 75 Poems / Stories

More from ग़ालिब

  1. दीवाने-ग़ालिब - ग़ालिब

    कभी गुमान कभी ए’तिबार बन के रहादयार-ए-चश्म मे वो इंतिज़ार बन के रहा

    12.4K reads
  2. अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइना - ग़ालिब

    अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइनातूती को शश जिहत से मुक़ाबिल है आइना

    12.4K reads
  3. अपना अहवाल-ए-दिल-ए-ज़ार कहूँ - ग़ालिब

    ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार [1]होताअगर और जीते रहते यही इन्तज़ार होता

    12.4K reads
  4. अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक ने - ग़ालिब

    अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक नेजिन लोगों की थी दर-ख़ुर-ए-अक़्द-ए-गुहर अंगुश्त

    12.4K reads
  5. असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैं - ग़ालिब

    असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैंकि है सर-पंजा-ए-मिज़्गान-ए-आहू पुश्त-ख़ार अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथ