जुनूँ की दस्त-गीरी किस से हो गर हो न उर्यानी - ग़ालिब

ग़ालिबग़ालिब27 Sept 1797 – 15 Sept 1869

5 min read · 12.4K reads

जुनूँ की दस्त-गीरी किस से हो गर हो न उर्यानी
गरेबाँ-चाक का हक़ हो गया है मेरी गर्दन पर
 
बा-रंग-ए-कागज़-ए-आतिश-ज़दा नै-रंग-ए-बेताबी
हज़ार आईना दिल बाँधे है बाल-ए-यक-तपीदन पर

फ़लक से हम को ऐश-ए-रफ़्ता का क्या क्या तक़ाज़ा है
मता-ए-बुर्दा को समझे हुए हैं क़र्ज़ रहज़न पर

हम और वो बे-सबब रंज-आशना दुश्मन कि रखता है
शुआ-ए-मेहर से तोहमत निगह की चश्म-ए-रौज़न पर

फ़ना को सौंप गर मुश्ताक़ है अपनी हक़ीक़त का
फ़रोग़-ए-ताला-ए-ख़ाशाक है मौक़ूफ़ गुलख़न पर

असद बिस्मिल है किस अंदाज़ का क़ातिल से कहता है
कि मश्क़-ए-नाज़ कर ख़ून-ए-दो-आलम मेरी गर्दन पर

फ़ुसून-ए-यक-दिली है लज़्ज़त-ए-बेदाद दुश्मन पर
कि वजह-ए-बर्क़ ज्यूँ परवाना बाल-अफ़्शाँ है ख़िर्मन पर

तकल्लुफ़ ख़ार-ख़ार-ए-इल्तिमास-ए-बे-क़ारारी है
कि रिश्ता बाँधता है पैरहन अंगुश्त-ए-सोज़न पर
ग़ालिब
About the poet

ग़ालिब

View profile & all 75 Poems / Stories

More from ग़ालिब

  1. दीवाने-ग़ालिब - ग़ालिब

    कभी गुमान कभी ए’तिबार बन के रहादयार-ए-चश्म मे वो इंतिज़ार बन के रहा

    12.4K reads
  2. अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइना - ग़ालिब

    अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइनातूती को शश जिहत से मुक़ाबिल है आइना

    12.4K reads
  3. अपना अहवाल-ए-दिल-ए-ज़ार कहूँ - ग़ालिब

    ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार [1]होताअगर और जीते रहते यही इन्तज़ार होता

    12.4K reads
  4. अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक ने - ग़ालिब

    अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक नेजिन लोगों की थी दर-ख़ुर-ए-अक़्द-ए-गुहर अंगुश्त

    12.4K reads
  5. असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैं - ग़ालिब

    असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैंकि है सर-पंजा-ए-मिज़्गान-ए-आहू पुश्त-ख़ार अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like