आमों की तारीफ़ में - ग़ालिब

ग़ालिबग़ालिब27 Sept 1797 – 15 Sept 1869

5 min read · 12.4K reads

हाँ दिल-ए-दर्दमंद ज़म-ज़मा साज़
क्यूँ न खोले दर-ए-ख़ज़िना-ए-राज़

ख़ामे का सफ़्हे पर रवाँ होना
शाख़-ए-गुल का है गुल-फ़िशाँ होना

मुझ से क्या पूछता है क्या लिखिये
नुक़्ता हाये ख़िरदफ़िशाँ लिखिये

बारे, आमों का कुछ बयाँ हो जाये
ख़ामा नख़्ले रतबफ़िशाँ हो जाये

आम का कौन मर्द-ए-मैदाँ है
समर-ओ-शाख़, गुवे-ओ-चौगाँ है

ताक के जी में क्यूँ रहे अर्माँ
आये, ये गुवे और ये मैदाँ!

आम के आगे पेश जावे ख़ाक
फोड़ता है जले फफोले ताक

न चला जब किसी तरह मक़दूर
बादा-ए-नाब बन गया अंगूर

ये भी नाचार जी का खोना है
शर्म से पानी पानी होना है

मुझसे पूछो, तुम्हें ख़बर क्या है
आम के आगे नेशकर क्या है

न गुल उस में न शाख़-ओ-बर्ग न बार
जब ख़िज़ाँ आये तब हो उस की बहार

और दौड़ाइए क़यास कहाँ
जान-ए-शीरीँ में ये मिठास कहाँ

जान में होती गर ये शीरीनी
कोहकन बावजूद-ए-ग़मगीनी
ग़ालिब
About the poet

ग़ालिब

View profile & all 75 Poems / Stories

More from ग़ालिब

  1. दीवाने-ग़ालिब - ग़ालिब

    कभी गुमान कभी ए’तिबार बन के रहादयार-ए-चश्म मे वो इंतिज़ार बन के रहा

    12.4K reads
  2. अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइना - ग़ालिब

    अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइनातूती को शश जिहत से मुक़ाबिल है आइना

    12.4K reads
  3. अपना अहवाल-ए-दिल-ए-ज़ार कहूँ - ग़ालिब

    ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार [1]होताअगर और जीते रहते यही इन्तज़ार होता

    12.4K reads
  4. अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक ने - ग़ालिब

    अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक नेजिन लोगों की थी दर-ख़ुर-ए-अक़्द-ए-गुहर अंगुश्त

    12.4K reads
  5. असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैं - ग़ालिब

    असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैंकि है सर-पंजा-ए-मिज़्गान-ए-आहू पुश्त-ख़ार अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like