वे बातें लौट न आएँगी - गजानन माधव मुक्तिबोध

गजानन माधव मुक्तिबोधगजानन माधव मुक्तिबोध13 Sept 1917 – 11 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

खगदल हैं ऐसे भी कि न जो
आते हैं, लौट नहीं आते
वह लिए ललाई नीलापन
वह आसमान का पीलापन
चुपचाप लीलता है जिनको
वे गुँजन लौट नहीं आते
वे बातें लौट नहीं आतीं
बीते क्षण लौट नहीं आते
बीती सुगन्ध की सौरभ भर

पर, यादें लौट चली आतीं
पीछे छूटे, दल से पिछड़े
भटके-भरमे उड़ते खग-सी
वह लहरी कोमल अक्षर थी
अब पूरा छन्द बन गई है —
तरू-छायाओं के घेरे में
उदभ्रान्त जुन्हाई के हिलते
छोटे-छोटे मधु-बिम्बों-सी
वह याद तुम्हारी आई है —

पर बातें लौट न आएँगी
बीते पल लौट न आएँगे।
गजानन माधव मुक्तिबोध
About the poet

गजानन माधव मुक्तिबोध

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like