है हरितें हरिनाम बड़ेरो - गदाधर भट्ट

गदाधर भट्टगदाधर भट्ट

2 min read · 12.4K reads

है हरितें हरिनाम बड़ेरो ताकों मूढ़ करत कत झेरो॥१॥

प्रगट दरस मुचुकुंदहिं दीन्हों, ताहू आयुसु भो तप केरो॥२॥

सुतहित नाम अजामिल लीनों, या भवमें न कियो फिर फेरो॥३॥

पर-अपवाद स्वाद जिय राच्यो, बृथा करत बकवाद घनेरो॥४॥

कौन दसा ह्वै है जु गदाधर, हरि हरि कहत जात कहा तेरो॥५॥
गदाधर भट्ट
About the poet

गदाधर भट्ट

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like