नमो नमो जय श्रीगोबिंद - गदाधर भट्ट

गदाधर भट्टगदाधर भट्ट

2 min read · 12.4K reads

नमो नमो जय श्रीगोबिंद।
आनँदमय ब्रज सरस सरोवर,
प्रगटित बिमल नील अरबिंद॥१॥

जसुमति नीर नेह नित पोषित,
नव नव ललित लाड़ सुखकंद।
ब्रजपति तरनि प्रताप प्रफुल्लित,
प्रसरित सुजस सुवास अमंद॥२॥

सहचरि जाल मराल संग रँग,
रसभरि नित खेलत सानंद।
अलि गोपीजन नैन गदाधर,
सादर पिवत रुपमकरंद॥३॥
गदाधर भट्ट
About the poet

गदाधर भट्ट

View profile & all 12 Poems / Stories

More from गदाधर भट्ट

  1. सखी, हौं स्याम रंग रँगी - गदाधर भट्ट

    सखी, हौं स्याम रंग रँगी।देखि बिकाइ गई वह मूरति, सूरति माहि पगी॥१॥

    12.4K reads
  2. दिन दूलह मेरो कुँवर कन्हैया - गदाधर भट्ट

    दिन दूलह मेरो कुँवर कन्हैया।नितप्रति सखा सिंगार सँवारत, नित आरती उतारति मैया॥१॥

    12.4K reads
  3. श्रीगोबिन्द पद-पल्लव सिर पर बिराजमान - गदाधर भट्ट

    श्रीगोबिन्द पद-पल्लव सिर पर बिराजमान,कैसे कहि आवै या सुखको परिमान।

    12.4K reads
  4. हरि हरि हरि हरि रट रसना मम - गदाधर भट्ट

    हरि हरि हरि हरि रट रसना मम।पीवति खाति रहति निधरक भई होत कहा तो को स्त्रम॥

    12.4K reads
  5. है हरितें हरिनाम बड़ेरो - गदाधर भट्ट

    है हरितें हरिनाम बड़ेरो ताकों मूढ़ करत कत झेरो॥१॥प्रगट दरस मुचुकुंदहिं दीन्हों, ताहू आयुसु भो तप केरो॥२॥

    12.4K reads