तेज़ आँधी रात अँधयारी अकेला राह-रौ - फ़ुज़ैल जाफ़री

फ़ुज़ैल जाफ़रीफ़ुज़ैल जाफ़री

4 min read · 12.4K reads

तेज़ आँधी रात अँधयारी अकेला राह-रौ
बढ़ रहा है सोचता डरता झिजकता राह-रौ

मंज़िलें सम्तें बदलती जा रही हैं रोज़ ओ शब
इस भरी दुनिया में है इंसान राह-रौ

कुछ तो है जो शहर में फिरता है घबराता हुआ
बे-ख़बर वरना भरे जंगल से गुज़रा राह-रौ

खिड़कियाँ खुलने लगीं दरवाज़े वा होने लगे
जब भी गुज़रा राह से कोई सजीला राह-रौ

ख़िज्र की सी उम्र वरना कैसे तन्हा काटते
बे-सहारा रास्तों का हैं सहारा राह-रौ

बख़्श ही दे कोई शायद गेसुओं की नर्म छाँव
हर नई बस्ती में थोड़ी देर ठहरा राह-रौ

कोई मंज़िल आख़िरी मंज़िल नहीं होती ‘फ़ुज़ैल’
ज़िंदगी भी है मिसाल-ए-मौज-ए-दरिया राह-रौ
फ़ुज़ैल जाफ़री
About the poet

फ़ुज़ैल जाफ़री

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़ुज़ैल जाफ़री

  1. चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आए - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आएख़ुदा हाफ़िज़ कहा बोसा लिया घर से निकल आए

    12.4K reads
  2. चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़ - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़वरना क्या कुछ न उठा सकते थे महशर आशिक

    12.3K reads
  3. है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थीसच है शायद की हमें उस से मोहब्बत भी न थी

    12.4K reads
  4. हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ है - फ़ुज़ैल जाफ़री

    हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ हैदुनिया मेरी आँखों में सिमट आई सी क्यूँ है

    12.4K reads
  5. ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भीकाग़ज़ की ये दीवार किसी तरह गिरे भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like