रूख़ हवाओं के किसी सम्त हों मंज़र हैं वही - फ़ुज़ैल जाफ़री

फ़ुज़ैल जाफ़रीफ़ुज़ैल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

रूख़ हवाओं के किसी सम्त हों मंज़र हैं वही
टोपियाँ रंग बदलती हैं मगर सर हैं वही

जिन के अज्दाद की मोहरें दर ओ दीवार पे हैं
क्या सितम है कि भरे शहर में बे-घर हैं वही

फूल ही फूल थे ख़्वाबों में सर-ए-वादी-ए-शब
सुब्ह-दम राहों में जलते हुए पत्थर हैं वही

नाव कागज़ की चली काठ के घोड़े दौड़े
शोबदा-बाज़ी के सच पूछो तो दफ़्तर हैं वही

बिक गए पिछले दिनों साबह-ए-आलम कितने
हम फ़क़ीरों के मगर ‘जाफ़री’ तेवर हैं वही
फ़ुज़ैल जाफ़री
About the poet

फ़ुज़ैल जाफ़री

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़ुज़ैल जाफ़री

  1. चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आए - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आएख़ुदा हाफ़िज़ कहा बोसा लिया घर से निकल आए

    12.4K reads
  2. चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़ - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़वरना क्या कुछ न उठा सकते थे महशर आशिक

    12.3K reads
  3. है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थीसच है शायद की हमें उस से मोहब्बत भी न थी

    12.4K reads
  4. हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ है - फ़ुज़ैल जाफ़री

    हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ हैदुनिया मेरी आँखों में सिमट आई सी क्यूँ है

    12.4K reads
  5. ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भीकाग़ज़ की ये दीवार किसी तरह गिरे भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like