तूर था का'बा था दिल था जल्वा-ज़ार-ए-यार था

Firaq GorakhpuriFiraq Gorakhpuri28 Aug 1896

2 min read · 12.6K reads

तूर था का'बा था दिल था जल्वा-ज़ार-ए-यार था

इश्क़ सब कुछ था मगर फिर आलम-ए-असरार था

नश्शा-ए-सद-जाम कैफ़-ए-इंतिज़ार-ए-यार था

हिज्र में ठहरा हुआ दिल साग़र-ए-सरशार था

अलविदा'अ ऐ बज़्म-ए-अंजुम हिज्र की शब अल-फ़िराक़

ता-बा-ए-दौर-ए-ज़िंदगानी इंतिज़ार-ए-यार था

एक अदा से बे-नियाज़-ए-क़ुर्ब-ओ-दूरी कर दिया

मावरा-ए-वस्ल-ओ-हिज्राँ हुस्न का इक़रार था

जौहर-ए-आईना-ए-आलम बने आँसू मिरे

यूँ तो सच ये है कि रोना इश्क़ में बेकार था

शोख़ी-ए-रफ़्तार वज्ह-ए-हस्ती-ए-बर्बाद थी

ज़िंदगी क्या थी ग़ुबार-ए-रहगुज़ार-ए-यार था

उल्फ़त-ए-देरीना का जब ज़िक्र इशारों में किया

मुस्कुरा कर मुझ से पूछा तुम को किस से प्यार था

दिल-दुखे रोए हैं शायद इस जगह ऐ कू-ए-दोस्त

ख़ाक का इतना चमक जाना ज़रा दुश्वार था

ज़र्रा ज़र्रा आइना था ख़ुद-नुमाई का 'फ़िराक़'

सर-ब-सर सहरा-ए-आलम जल्वा-ज़ार-ए-यार था

Firaq Gorakhpuri
About the poet

Firaq Gorakhpuri

Raghupati Sahay, better known under his pen name Firaq Gorakhpuri, was a writer, critic, and, according to one commentator, one of the most noted contemporary Urdu poets from India. He established himself among peers including Muhammad Iqbal, Yagana Changezi,…

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी