उसे मालूम है मैं सर-फिरा हूँ - फ़ज़ल ताबिश

फ़ज़ल ताबिशफ़ज़ल ताबिश

3 min read · 12.4K reads

उसे मालूम है मैं सर-फिरा हूँ
मगर ख़ुश है के उसे को चाहता हूँ

ये बस्ती कब दरिंदों से थी खाली
मैं फिर भी ठीक लोगो में रहा हूँ

जो चाहे वो मुझे बे-दाम लेले
ख़रीदारों के हाथों कम बिका हूँ

तेरी चाहत बहाना है यक़ीं कर
बहर सूरत मैं ख़ुद को चाहता हूँ

ज़रा सुन बे-नियाज़-ए-लम्स सुन ले
मैं तुझ को छू के ख़दु को भूलता हूँ

कहाँ तोड़ा है मैंनै शाख़ से गुल
मैं शाख़-ए-गुल पे गुल को मानता हूँ
फ़ज़ल ताबिश
About the poet

फ़ज़ल ताबिश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़ज़ल ताबिश

  1. हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होता - फ़ज़ल ताबिश

    हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होताअँधेरा जिस्म में नाख़ून होता

    12.3K reads
  2. इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था - फ़ज़ल ताबिश

    इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया थागुम-सुम रौशन-दानो बोलो क्या तुम ने कुछ देखा था

    12.4K reads
  3. जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौन - फ़ज़ल ताबिश

    जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौनइक पल झूटी तस्कीं पा कर सारी रात गँवाए कौन

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो - फ़ज़ल ताबिश

    ख़्वाहिशों के हिसार से निकलोजलती सड़कों पे नंग पाँव फिरो

    12.4K reads
  5. मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ - फ़ज़ल ताबिश

    मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँहै और कोई वहाँ पर के मैं ही तन्हा हूँ

    12.3K reads