ज़मीन चीख़ रही है के आसमान गिरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

3 min read · 12.4K reads

ज़मीन चीख़ रही है के आसमान गिरा
ये कैसा बोझ हमारे बदने पे आन गिरा

बहुत सँभाल के रख बे-सबात लम्हों को
ज़रा जो सनकी हवा रेत का मकान गिरा

इस आईने ही में लोगों ने ख़ुद को पहचाना
भला हुआ के मैं चेहरों के दरमियान गिरा

रफ़ीक़-ए-सम्त-ए-सफ़र होगी तो हवा होगी
ये सोच कर न सफ़ीने का बाद-बान गिरा

मैं अपने अहद की ये ताज़गी कहाँ ले जाऊँ
इक एक लफ़्ज़ क़लम से लहूलुहान गिरा

क़रीब ओ दूर कोई शोला-ए-नवा भी नहीं
ये किन अँधेरों में हाथों शम्मा-दान गिरा

‘फ़ज़ा’ को तोड़ तो फेंका हवाओं ने लेकिन
ये फूल अपनी ही शाख़ों के दरमियान गिरा
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  3. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  4. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  5. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads