हर जगह ये आशियाना किस का है - फ़ारूक़ इंजीनियर

फ़ारूक़ इंजीनियरफ़ारूक़ इंजीनियर

4 min read · 12.4K reads

  
हर जगह ये आशियाना किस का है
ज़र्रे-ज़र्रे में ठिकाना किस का है

शाम को रंगीन किस ने कर दिया
सुब्ह-दम मंज़र सुहाना किस का है

कौन पानी दे रहा हैं पेड़ को
चोंच मे चिड़िया की दाना किसका है

मुर्ग़ हैं किस की सना ख़्वानी में गुम
अन्दलीबो ये तराना किस का है

रास्तों पर कौन है साया फ़िगन
परबतों पर शामियाना किस का है

किस ने मोती बादलों में भर दिये
इस समन्दर में ख़जा़ना किस का है

ज़र्रे-ज़र्रे में नज़र आता है कौन
ये जहां आईना ख़ाना किस का है

कौन हैं ‘फ़ारूक़’ सब का राज़दां
सब से ऐसा दोस्ताना किस का है
फ़ारूक़ इंजीनियर
About the poet

फ़ारूक़ इंजीनियर

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली