याद आती रही वो नज़र रात भर - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

याद आती रही वो नज़र रात भर
एक खुश्बू रही हमसफ़र रात भर

रात भर शहर यादों का जलता रहा
दिल को डसता रहा कोई डर रात भर

एक सूरज अंधेरों की ज़द पर रहा
शब् से लड़ती रही इक सहर रात भर

तेरी यादों से कमरा मुअत्तर रहा
जगमगाते रहे बामो-दर रात भर

ज़िन्दगी ज़ख्म देती रही सारे दिन
तेरी यादें रहीं चारागर रात भर

शहरे-आवारगी में भटकते हुए
याद आया बहुत मुझको घर रात भर

मुझको खुश्बू के जैसे ये पागल हवा
ले के फिरती रही दर-ब-दर रात भर

चाँद में तेरी तस्वीर बनती रही
कोई फिरता रहा बाम पर रात भर
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like