रवाँ दवाँ था रगों में जो ज़िन्दगी की तरह - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

रवाँ दवाँ था रगों में जो ज़िन्दगी की तरह
तमाम उम्र रहा वो इक अजनबी की तरह

मैं एक झील था, उस से निबाह क्या होता
वो बह रहा था मुसलसल किसी नदी की तरह

तुम्हारे साथ सदी क्या है? एक लम्हा है
जो तुम नहीं हो तो लम्हा भी है सदी की तरह

तुम्हारे दिल से गुज़र जाऊँगा चुभन बन कर
कभी मैं लब पे मचल जाऊँगा हँसी की तरह

तुम्हारी याद के मिटने लगे हैं नक्श सभी
किसी चराग़ से गुल होती रौशनी की तरह
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like