जो तेरा मेरा रिश्ता था - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

6 min read · 12.4K reads

जो तेरा मेरा रिश्ता था
वो रिश्ता कितना सच्चा था
मैं तेरी लगन में आवारा
जब सहरा सहरा फिरता था
तू जैसे कोई बादल था
जो घिर कर मुझ पर बरसा था
तू जैसे कोई आँचल था
जो सर पे मेरे लहराया था
इस यास के तपते सहरा में
उम्मीद का तू इक साया था

ये कल तक की सब बातें हैं
ये कल तक का सब क़िस्सा था
जब तेरी समंदर आँखों में
कल शाम का सूरज डूबा था
और साहिल की नम रेत पे तूने
नाम हमारा लिक्खा था
और फिर दरिया की लहरों ने
बस मेरा नाम मिटाया था
और तूने अपने हाथों को
मेरे हाथों से छुड़ाया था
उस वक़्त मेरी इन आँखों में
इक साया सा लहराया था

वो लम्हा कितना भारी था
जब तूने मुझको छोड़ा था
वो ख्वाब जो मैंने देखे थे
हर ख्वाब वो रेज़ा रेज़ा था
उस साहिल की नम रेत पे अब
मैं बिलकुल तन्हा तन्हा था
बस सूनी सूनी आँखें थीं
और ख़ाली ख़ाली रस्ता था
उस वक़्त ये मैंने जाना था
उस वक़्त ये मैंने समझा था
तू मेरे लिए इक दुनिया थी
मैं तेरे लिए इक लम्हा था

जो तेरा मेरा रिश्ता था
वो रिश्ता कितना कच्चा था
तू मेरे बिना भी खुश खुश थी
मैं तेरे बिना भी ज़िंदा था
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like