हुजूमे-ग़म में घुट कर हर ख़ुशी दम तोड़ देती है - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

हुजूमे-ग़म में घुट कर हर ख़ुशी दम तोड़ देती है
यहाँ हर मोड़ पर ये ज़िन्दगी दम तोड़ देती है

उभरती तो है तारीकी में थोड़ी देर को लेकिन
अंधेरों से उलझ कर रौशनी दम तोड़ देती है

कभी तो गर्दिशे-दौराँ में वो लम्हा भी आता है
पहुँच कर के जहां पर हर सदी दम तोड़ देती है

निकलती तो है कोहसारों के सीने चीर कर लेकिन
समन्दर तक पहुँच कर हर नदी दम तोड़ देती है

न जाने हादसा कब रोनुमा हो जाए इस डर से
लबों तक आते आते अब हँसी दम तोड़ देती है
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.4K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशी