बहुत ही सख्त हैं, अश्कों से तर नहीं होते - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

बहुत ही सख्त हैं, अश्कों से तर नहीं होते
ये पत्थरों के खुदा मोतबर नहीं होते

ये तोहमतें हैं तेरी, हमने खुद को देखा है
हम आईने में बुरे इस क़दर नहीं होते

हरेक संग खुदा बन के फिर रहा है यहाँ
सो मेरे शहर में शीशों के घर नहीं होते

न कोई चेहरा, न आँखें, न कोई मुँह न ज़बाँ
हमारे अह्द में लोगों के सर नहीं होते

हरेक पल किसी सूरज के साथ चलना है
ये राहे-ज़ीस्त है, इस पे शजर नहीं होते

हम आसमान की सरहद को छू के लौट आये
ये लोग कहते थे, इन्सां के पर नहीं होते
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like