फ़रहत ज़ाहिद के शेर

फ़रहत ज़ाहिदफ़रहत ज़ाहिद23 Mar 1960

2 min read · 12.4K reads

अल्फ़ाज़ न आवाज़ न हमराज़ न दम-साज़

ये कैसे दोराहे पे मैं ख़ामोश खड़ी हूँ


औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँ

इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ


जिस बादल ने सुख बरसाया जिस छाँव में प्रीत मिली

आँखें खोल के देखा तो वो सब मौसम लम्हाती थे


ये चाँद मुझ को ही तक रहा है

तुम्हें हमेशा ये शक रहा है


किसी ख़याल की दस्तक किसी उमीद की लौ

मैं थक के सोई तो फिर से जगा दिया उस ने


मैं किसी के साथ हूँ और वो किसी के साथ है

इक मुसलसल हादिसा ये ज़िंदगी के साथ है


मस्लक वफ़ा के बाब में वो इख़्तियार कर

मैं झूट भी कहूँ तो मिरा ए'तिबार कर


मैं भी न थी कलाम में इतनी फ़राख़-दिल

कुछ वो भी इख़्तिसार से आगे न जा सका


अजब दर पर सवाली था मैं उस को फूल क्या देती

वो ख़ुद गुलशन का माली था मैं उस को फूल क्या देती


करता रहा वो मुझ पे सदा मेहरबानियाँ

कुछ और ढूँढती रही मैं मेहरबान में


ख़िज़ाँ के आख़िरी दिन थे वो ख़ुशबू माँगने आया

मिरा दामन ही ख़ाली था मैं उस को फूल क्या देती


किसी की जंग लड़नी पड़ गई है

किसी के फ़ैसले महँगे पड़े हैं


सदियों की राख वक़्त की झोली में डाल कर

मैं जा रही हूँ अब तू मिरा इंतिज़ार कर


ख़्वाब जो भी देखे थे बन गए शरारे से

देखना है अब उस को दूसरे किनारे से


वक़्त भी अजब शय है हाथ ही नहीं आया

उम्र भर उठाए हैं दिल ने बस ख़सारे से


बचपन से लेन-देन था उस की सरिश्त में

बातों में कारोबार से आगे न जा सका


अजब दर पर सवाली था मैं उस को फूल क्या देती

वो ख़ुद गुलशन का माली था मैं उस को फूल क्या देती


अजीब रुत है ये हिज्र-ओ-विसाल से आगे

कमाल होने लगा है कमाल से आगे


माँ बन चुकी हूँ मैं भी मगर उस से क्या कहूँ

जो अपनी माँ के प्यार से आगे न जा सका


वो जा चुका है मगर फूल खिल रहे हैं अभी

मोहब्बतों को तमाशा बना दिया उस ने


मोहब्बत मुंतक़िल होने लगी है

मैं अब बच्चों की होती जा रही हूँ


वो एक लम्हा जो तितली सा अपने बीच में है

उसे मैं ले के चली माह-ओ-साल से आगे


वो आए तो रंग सँवरने लगते हैं

जैसे बिछड़ा यार भी कोई मौसम है


अब सोचती हूँ क्यों ये सफ़र दाएरे का था

मैं उस के पर लगाए हुए थी उड़ान में

फ़रहत ज़ाहिद
About the poet

फ़रहत ज़ाहिद

मूल नाम : फ़रहत सुल्ताना जन्म : 23 Mar 1960 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2014215517

View profile & all 22 Poems / Stories

More from फ़रहत ज़ाहिद

  1. औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँ

    औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँइक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ

    12.5K reads
  2. याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोग

    याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोगकिस की मीरास थे और किस के हवाले हुए लोग

    12.4K reads
  3. लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थे

    लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थेदिल के अच्छे लोग थे लेकिन थोड़े से जज़्बाती थे

    12.4K reads
  4. उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता है

    उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता हैजैसे धूप में बारिश होना अच्छा लगता है

    12.4K reads
  5. हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गया

    हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गयाशहज़ादियों को बाम पर लाया नहीं गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like