भटका भटका फिरता हूँ - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads

भटका भटका फिरता हूँ
गोया सूखा पत्ता हूँ

साथ जमाना है लेकिन
तनहा तनहा रहता हूँ

धड्कन धड़कन ज़ख़्मी है
फिर भी हसता रहेता हूँ

जबसे तुमको देखा है
ख़ाब ही देखा करता हूँ

तुम पर हर्फ़ न आ जाये
दीवारों से डरता हूँ

मुझ पर तो खुल जा शहज़ाद
मैं तो तेरा अपना हूँ
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories