ज़िंदगी चुपके से इक बात कहा करती है

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी चुपके से इक बात कहा करती है

वक़्त के हाथों में कब डोर रहा करती है

सर्द सी शामों में चलती है उदासी की हवा

चाँदनी रात भी ख़ामोश रहा करती है

तुम तो आए हो गुलाबों के लिए देर के बा'द

क़र्या-ए-जाँ में तो अब ख़ाक उड़ा करती है

बे-सबब आँखों में आँसू भी नहीं आते अब

वहशत-ए-दिल भी कहीं दूर रहा करती है

रौशनी में तो नज़र आते हैं कितने साए

पर ये तारीकी तो साया भी जुदा करती है

हम भी खो जाएँगे इक रोज़ उफ़ुक़ पर यूँही

कब किसी से ये 'फ़रह' ज़ीस्त वफ़ा करती है

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like