मोहब्बत का दिया ऐसे बुझा था

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत का दिया ऐसे बुझा था

हवा के दोश पर रक्खा हुआ था

सितारा टूट कर जब भी गिरा था

अजब धड़का सा दिल को लग गया था

अजब वहशत थी तेरे आइने में

जहाँ हर अक्स ही टूटा हुआ था

लिपट कर चाँद से रोने लगा था

सितारा टूट कर डर सा गया था

उसे थी चाँद तारों की तलब और

हमारे पास तो बस इक दिया था

हज़ारों रंग थे इक आरज़ू के

मगर मुझ को तो उस ने ख़ुद चुना था

किसी अहद-ए-वफ़ा का हाथ थामे

कोई इक मोड़ पर रोता रहा था

किसी को दोश क्या दें डूबने का

भँवर जो पाँव से लिपटा हुआ था

अजब बे-फ़ैज़ थी ये भी मोहब्बत

बहारों में ख़िज़ाँ का रूप सा था

उधर से धूप को आने ना दूँगा

तुझे कुछ याद है तू ने कहा था

वही तिश्ना-लबी आँखों में सहरा

वही मिज़्गाँ पे इक आँसू धरा था

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like