कैसे मंज़र हैं जो इदराक में आ जाते हैं

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

कैसे मंज़र हैं जो इदराक में आ जाते हैं

जैसे मोती किसी पोशाक में आ जाते हैं

मैं झटकती हूँ सभी ज़ेहन से ये वहम-ओ-गुमाँ

फिर भी अक्सर ये मिरी ताक में आ जाते हैं

जैसा भेजा है मुझे आप ने पैग़ाम-ए-वफ़ा

ऐसे नामे तो कई डाक में आ जाते हैं

अपनी हस्ती पे गुमाँ इतना न कीजे साहब

पैकर-ए-ख़ाक तो फिर ख़ाक में आ जाते हैं

जिन को आँखों में बसाने की इजाज़त भी नहीं

वो तसव्वुर दिल-ए-बेबाक में आ जाते हैं

नहीं होते हैं जो चेहरे से अयाँ रंज-ओ-अलम

वो सभी सीना-ए-सद-चाक में आ जाते हैं

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like