कहीं यक़ीं से न हो जाएँ हम गुमाँ की तरह

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

कहीं यक़ीं से न हो जाएँ हम गुमाँ की तरह

सँभाल कर हमें रखिए मता-ए-जाँ की तरह

जिसे सदफ़ की तरह आँख में छुपाया था

वो खो न जाए कहीं अश्क-ए-राएगाँ की तरह

हमें भी ख़ौफ़-ए-तलातुम ने घेर रखा था

खुला नहीं था अभी वो भी बादबाँ की तरह

निसाब-ए-इश्क़ में सारे सवाल मुश्किल थे

मोहब्बतें भी थीं दरपेश इम्तिहाँ की तरह

खुले जो लब तो उन्ही आइनों में हैरत थी

जो देखते थे हमें अक्स-ए-बे-ज़बाँ की तरह

जहाँ मिली थीं कभी ख़ुशबुएँ हवाओं से

महक रहा था वो जंगल भी गुलिस्ताँ की तरह

हुनर-वरी है हमारी कि अपने ख़्वाबों से

क़फ़स भी हम ने सजाया था आशियाँ की तरह

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like