जैसे ख़ुशियों में ग़म नहीं होते

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

जैसे ख़ुशियों में ग़म नहीं होते

आग पानी बहम नहीं होते

मुद्दतों हम क़रीब रहते हैं

फ़ासले फिर भी कम नहीं होते

ज़िंदगी भर के साथ में अक्सर

हम-सफ़र हम-क़दम नहीं होते

सानेहे दिल पे जो गुज़रते हैं

सब के सब तो रक़म नहीं होते

पूजा होती है ज़िंदगी भर की

चार दिन के सनम नहीं होते

जो कभी मुझ पे दोस्तों के थे

अब वो लुत्फ़-ओ-करम नहीं होते

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like