हर एक जानिब है रक़्स करती 'अजीब सी चुप

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

हर एक जानिब है रक़्स करती 'अजीब सी चुप

ये दिल के आँगन में नौहा लिखती 'अजीब सी चुप

रह-ए-वफ़ा में जहाँ पे भटका था इक मुसाफ़िर

वहीं कहीं पे है हाथ मलती 'अजीब सी चुप

है कुछ सदाओं का पीछा करती मिरी समा'अत

और इक ख़मोशी से मुझ को तकती 'अजीब सी चुप

वो मेरी पलकों के साए साए वफ़ा की बेलें

और उन से ख़्वाबों के फूल चुनती 'अजीब सी चुप

उफ़ुक़ पे यादों के ज़र्द आँचल में लिपटा सूरज

और उस पे शामों के साथ ढलती 'अजीब सी चुप

वो पिछले मौसम का हाथ थामे हसीन मंज़र

वो अगले मौसम में उस से लड़ती 'अजीब सी चुप

वो ख़ुश-गुमानी की कोंपलों पर खिली तमन्ना

और उस के हक़ में दु'आएँ करती 'अजीब सी चुप

वो सर्द रातों में आँसुओं के चराग़ रौशन

और उन चराग़ों की लौ में जलती 'अजीब सी चुप

वो ख़्वाहिशों के बदन से उठती सुनहरी ख़ुश्बू

वो दिल के मौसम में छुप के रोती 'अजीब सी चुप

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like